PRIVACY POLICY AUR TERMS & CONDITIONS
यह ऐप उपयोग करने का मतलब है कि आप इन सभी नियमों को मानते हैं।
हम आपका क्या डेटा लेते हैं
हम बहुत कम डेटा लेते हैं। आपका नाम, फोन नंबर या फोटो कुछ नहीं लेते। हम Google Firebase का उपयोग करते हैं, और लॉगिन मेथड 'Anonymous' hai. आप गुमनाम हैं, हम आपको नहीं जानते।
जो डेटा लेते हैं वह यह है:
- Random App ID: आपको पहचानने के लिए। अगर ऐप डिलीट/रीइंस्टॉल/डेटा क्लियर या डिवाइस रीसेट किया तो यह हट जाएगा और दोबारा उपयोग करने पर नया ID मिलेगा। पुरानी ID Google Firebase के सर्वर पर 30 दिनों के लिए रहेगी और उसके बाद अपने आप डिलीट हो जाएगी। अगर आप ऐप को 30 दिनों में एक बार भी ओपन नहीं करते, तब भी आपकी ID डिलीट हो जाएगी और इन-ऐप सब्सक्रिप्शन भी हट जाएगी।
- Device ID: जिस फोन पर सब्सक्रिप्शन लिया है, उसी पर चलेगा। इसे 'DEVICE LOCK' सिस्टम कहते हैं जो छेड़छाड़ रोकने के लिए है।
- Crash Report: ऐप बंद हुआ तो क्या दिक्कत आई, यह देखने के लिए।
- Email: हम अभी ईमेल स्वीकार नहीं करते क्योंकि यूज़र की सुरक्षा हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। हम आपसे कोई भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं लेते, इसलिए अगर कुछ हो जाए तो हम किसी भी तरह से दोषी या ज़िम्मेदार नहीं हैं।
जो नहीं लेते: नाम, फोन नंबर, लोकेशन, SMS, कॉन्टैक्ट्स, फोटो, आधार, PAN।
पैसे का हिसाब-किताब
हम अभी छोटे डेवलपर हैं इसलिए IAP अफोर्ड नहीं कर सकते, पर उस पर काम कर रहे हैं। तब तक सभी सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स UPI ऐप्स के माध्यम से होंगे जो Indus App Store की तरफ से अनुमति प्राप्त हैं। ये ट्रांजैक्शन सीधे यूज़र और डेवलपर के बीच होंगे।
Security: आपका UPI PIN, कार्ड नंबर या बैंक डिटेल हमारे पास कभी नहीं आता। यह सब आपके UPI ऐप की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में रहता है। हम किसी भी तरह के फ्रॉड/स्पैम के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।
Subscription के प्रकार:
- One-Time ₹49 वाला: यह सिर्फ उसी डिवाइस के लिए है जिस पर लिया गया है। फोन बदला या रीसेट किया तो Pro चला जाएगा और वापस नहीं मिलेगा। (Note: अगर ऐप रीइंस्टॉल/डेटा क्लियर की वजह से सब्सक्रिप्शन हट गया है पर डिवाइस वही है, तो सपोर्ट बटन से मेल करें, हम दोबारा एक्टिवेट कर देंगे और भरपाई के लिए बाकी सब्सक्रिप्शन 7 दिन के लिए फ्री दे देंगे।)
- One-Time ₹29 वाला: यह ऐप थीम्स कस्टमाइज़ करने के लिए है। इसके नियम भी ₹49 वाले पैक जैसे ही हैं।
- Refund: डिजिटल चीज़ है इसलिए पैसा वापस नहीं होगा। अगर पैसा कट गया और Pro चालू नहीं हुआ, तो [help@auraxvolvex.app] पर स्क्रीनशॉट मेल करें। हम 7-10 दिनों में ठीक करने का प्रयास करेंगे।
आपका डेटा कहाँ जाता है
सिर्फ इन 3 जगह पर ऐप की सही कार्यप्रणाली के लिए जाता है:
- Indus App Store: क्योंकि यह उनकी ऐप है तो सुरक्षित होगी।
- Google Firebase: App ID और सब्सक्रिप्शन एक्सेस के लिए।
- Sentry: Crash रिपोर्ट के लिए।
हम आपका डेटा किसी को नहीं बेचते और न ही उसमें छेड़छाड़ करते हैं।
डेटा डिलीट और सब्सक्रिप्शन कैंसिल
- Delete My Data: इससे आपका सेव किया हुआ डेटा और स्कोर डिलीट हो जाएगा। सब्सक्रिप्शन भी हट जाएगा, पर आप हमें स्क्रीनशॉट भेजकर उसे वापस एक्टिवेट करवा सकते हैं।
- Subscription Cancel: यह कैंसिल नहीं हो सकता क्योंकि यह लाइफटाइम (उसी डिवाइस के लिए) है और रिन्यू नहीं होता।
- App Uninstall: फोन से सब हट जाएगा और सर्वर डेटा 30 दिनों में डिलीट हो जाएगा।
आप क्या नहीं कर सकते
- ऐप को हैक या मॉड करके Pro फ्री में लेने का प्रयास मत करना।
- ऐप का कोड कॉपी करके अपना ऐप मत बनाना।
- गलत काम किया तो App ID और सब्सक्रिप्शन बिना किसी बातचीत के बंद कर दी जाएगी।
बिल, बच्चे और गारंटी
- Bill: हम बिल नहीं देते। आपकी ट्रांजैक्शन ID ही आपका बिल है।
- बच्चे: यह ऐप 13+ (Worldwide) और 18+ (India) के लिए है। स्टूडेंट्स इसे अपने Parents/Guardian की अनुमति से ही उपयोग करें।
- Guarantee: ऐप जैसा है वैसा ही दिया गया है। 100% चलने की गारंटी नहीं है, पर हम ठीक करने का पूरा प्रयास करेंगे।
नियम बदल सकते हैं
हम इन नियमों को कभी भी बदल सकते हैं। अपडेट के बाद ऐप उपयोग करने का मतलब है कि आप नए नियमों को स्वीकार करते हैं। (Note: ऐप के 'SYSTEM PANEL' में दिए गए बटन से आप हमेशा नियम पढ़ सकते हैं।)
संपर्क (CONTACT)
कोई सवाल या समस्या हो तो help@auraxvolvex.app पर मेल करें। हम 7-10 दिनों के अंदर जवाब देने का प्रयास करेंगे।
PRIVACY POLICY & TERMS & CONDITIONS
BY USING THIS APP, YOU AGREE TO ALL THESE TERMS AND RULES.
WHAT DATA WE COLLECT
We collect very minimal data. We do not take your name, phone number, or photos. We use Google Firebase, and the login method is 'Anonymous'. You remain anonymous; we do not know you.
The data we collect is:
- Random App ID: To identify you. If the app is deleted/reinstalled/cleared or device reset, this ID will be removed and a new one generated. Old IDs remain on Google Firebase servers for 30 days and are then automatically deleted. If you don't open the app once in 30 days, your ID and in-app subscription will be deleted.
- Device ID: The subscription works only on the phone it was purchased on. This is called the 'DEVICE LOCK' system to prevent tampering.
- Crash Report: To see what went wrong if the app crashes.
- Email: We currently do not accept emails for user security. Since we take no personal info, we are not liable or responsible if anything happens.
What we DON'T collect: Name, Phone Number, Location, SMS, Contacts, Photos, Aadhaar, PAN.
PAYMENT & SUBSCRIPTIONS
As small developers, we use UPI app payments allowed by the Indus App Store. These transactions are directly between the user and the developer.
Security: Your UPI PIN, Card numbers, or Bank details never reach us. They stay in your UPI app's history. We are not responsible for any fraud/spam.
Subscription Types:
- One-Time ₹49: Valid only for the device it was purchased on. Changing or resetting the phone will lose the Pro status. (Note: If lost due to reinstall on the same device, email us; we will reactivate it and give 7 days of other subscriptions free as compensation.)
- One-Time ₹29: For customizing app themes. Rules are the same as the ₹49 pack.
- Refund: Digital goods are non-refundable. If payment is made but Pro isn't active, email a screenshot to [help@auraxvolvex.app]. We will try to fix it in 7-10 days.
WHAT YOU CANNOT DO
- Do not try to hack or mod the app for free Pro access.
- Do not copy the app code to make your own app.
- Violations will lead to immediate termination of App ID and subscription without discussion.
BILL, CHILDREN & GUARANTEE
- Bill: We do not provide bills. Your Transaction ID is your bill.
- Children: For 13+ (Worldwide) and 18+ (India). Students should use it with Parent/Guardian permission.
- Guarantee: The app is provided "As-Is". No 100% guarantee of performance, but we will strive to fix issues.
TERMS MAY CHANGE
We can change these rules anytime. Using the app after an update means you accept the new terms.
CONTACT
Email us at help@auraxvolvex.app for any questions. We will try to respond within 7-10 days.